CG Crime : चरित्र शंका बनी मौत की वजह, पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, पति सलाखों के पीछे

CG Crime: Suspicion of infidelity leads to death; husband beats wife to death and ends up behind bars.
CG Crime: Suspicion of infidelity leads to death; husband beats wife to death and ends up behind bars.
CG Crime : बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में चरित्र शंका के चलते एक महिला की जान चली गई। सामरीपाठ थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी पर ऐसा कहर बरपाया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
CG Crime : पुलिस के अनुसार आरोपी को कुछ ग्रामीणों ने बताया था कि उसकी पत्नी को एक अन्य व्यक्ति के साथ पकरी पेड़ के नीचे देखा गया है। सूचना मिलते ही आरोपी मौके पर पहुंचा और पत्नी को देखकर आपा खो बैठा। गुस्से में उसने पहले पत्नी से विवाद किया और फिर डंडे तथा हाथ-पैर से बेरहमी से हमला कर दिया।
CG Crime : हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान हत्या में प्रयुक्त डंडा और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
CG Crime : पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।


