Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : तांत्रिक के जाल में फंसा बेटा, जादू-टोने के शक में कुल्हाड़ी से मां की हत्या, थाने में किया सरेंडर

CG Crime
X

CG Crime : बिलासपुर। अंधविश्वास की काली परछाईं ने एक बार फिर एक जिंदगी निगल ली। चकरभाठा थाना क्षेत्र के सरवानी गांव में 35 वर्षीय विष्णु केवट ने अपनी 60 वर्षीय मां जानकी बाई पर जादू-टोना का संदेह कर धारदार कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। तांत्रिक के उकसावे में आकर उठाए इस कदम ने पूरे परिवार को शोक में डुबो दिया। आरोपी ने वारदात के बाद खून से सनी कुल्हाड़ी थामे थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया, जहां उसने खुलासा किया कि बच्चों की बीमारी मां की काली विद्या की वजह से थी।

CG Crime : बता दें कि आरोपी विष्णु के दो छोटे बच्चे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। परेशान होकर वह स्थानीय तांत्रिक के पास पहुंचा, जिसने टोना-टोटका का हवाला देकर मां को जिम्मेदार ठहराया। मां को खत्म करो, तो संतान ठीक हो जाएगी, तांत्रिक के ये शब्द विष्णु के दिमाग में घर कर गए। शाम को घर लौटते ही विष्णु ने सोई हुई मां पर कुल्हाड़ी से कई प्रहार किए। खून की होली खेलने के बाद वह सीधे चकरभाठा थाने पहुंचा और बोला, मेरे बच्चों की तबीयत मां की जादूगिरी से खराब थी।

CG Crime : समझाया, लेकिन न मानी। गुस्से में कुल्हाड़ी से सिर पर मार दिया, अब वह नहीं रही। पुलिस ने तुरंत विष्णु को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में तांत्रिक का नाम सामने आया, जिसकी तलाश तेज कर दी गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019