Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका...

CG Crime
X

CG Crime

CG Crime : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के पेंड्रा-मरवाही थाना क्षेत्र के दानीकुंडी गांव के पतेराटोला मोहल्ले में एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक महिला की पहचान गांव के ही दूसरे मोहल्ले की निवासी सुनीता चौधरी के रूप में हुई है। ग्रामीणों और परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि मरवाही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

CG Crime : बता दें कि मृतिका सुनीता चौधरी का पति संतोष चौधरी घटना के समय एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गांव से बाहर गया हुआ था। सुनीता घर पर अकेली थीं, जब यह घटना हुई। पतेराटोला मोहल्ले में उनकी लाश मिलने के बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि सुनीता की हत्या की गई है, क्योंकि लाश की स्थिति संदिग्ध है।

CG Crime : मरवाही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की है और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका को देखते हुए पुलिस हर पहलू पर गौर कर रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019