Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : नग्न हालत में महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

CG Crime: Sensation spread after womans body was found naked, suspicion of murder after rape
X

CG Crime: Sensation spread after woman’s body was found naked, suspicion of murder after rape

CG Crime : कवर्धा। जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला का शव नग्न अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना लोहारा थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव के पास की है।

CG Crime : रविवार रात पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला की लाश संदिग्ध हालत में पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। हालात को देखते हुए पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रही है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

CG Crime : फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू पर जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019