Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : लिफ्ट के बहाने लूट का जाल, सुनसान रास्तों पर महिलाओं को बनाता था निशाना, शातिर आरोपी गिरफ्तार

CG Crime
X

CG Crime : बलौदा बाजार। अकेली महिलाओं को लिफ्ट देने का झांसा देकर लूटपाट करने वाले शातिर बदमाश को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी सुनसान सड़कों पर महिलाओं को निशाना बनाता, भरोसा जीतकर उन्हें सुनसान जगह ले जाता और फिर जेवर-नकदी लूटकर फरार हो जाता था।

CG Crime : पूरा मामला बलौदा बाजार जिले के हथबंद थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूट के जेवरात, 80 हजार रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और लोहे का औजार बरामद किया है।

CG Crime : पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीम ने सुहेला, सिमगा और हथबंद मार्ग के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया गया।

CG Crime : जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी सड़क पर अकेली महिला को देखकर मोटरसाइकिल से लिफ्ट की पेशकश करता था। कुछ दूरी तय करने के बाद वह सुनसान स्थान पर ले जाकर डरा-धमकाकर जेवर और नकदी लूट लेता था। वारदात के बाद वह तेजी से फरार हो जाता, जिससे पीड़िताएं उसकी पहचान नहीं कर पाती थीं।

CG Crime : पुलिस के अनुसार आरोपी हथबंद के पास ग्राम कुकराचुंदा का निवासी है और दुर्ग क्षेत्र में भी करीब पांच वारदातों में उसकी संलिप्तता सामने आई है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और अन्य मामलों में भी उसके शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019