Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड में दिनदहाड़े लूट और मारपीट, ऑफिस में घुसकर की थी तोड़फोड़, 5 गिरफ्तार

CG Crime
X

CG Crime

CG Crime : रायगढ़। रायगढ़ के ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड इलाके में हुए लूट, मारपीट और तोड़फोड़ के मामले का पुलिस ने तेजी से खुलासा कर दिया है। जूटमिल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कुछ फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

CG Crime : मामला 26 अप्रैल का है, जब प्रार्थी उपेंद्र सिंह (60) अपने ट्रांसपोर्ट ऑफिस जा रहे थे। रास्ते में खड़ी कार को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने पहले उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। किसी तरह जान बचाकर वे ऑफिस पहुंचे, लेकिन आरोपी वहां भी पीछा करते हुए पहुंच गए और स्टाफ पर हमला कर दिया।

CG Crime : आरोपियों ने ऑफिस में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और कर्मचारी से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद केश काउंटर से हिसाब-किताब की डायरी और करीब 1.50 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी।

CG Crime : पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर जांच करते हुए पांच आरोपियों की पहचान कर उन्हें अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में शिवा पटेल उर्फ विक्की, सुखसागर सारथी उर्फ सागर, मनोज सारथी, लोकेश्वर साहू और गणेश दास महंत उर्फ नानु शामिल हैं।

CG Crime : पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने साथियों टिकम और किशन महंत के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने लूट की रकम में बची 370 रुपये की राशि भी बरामद कर ली है। फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है और फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019