Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : दुष्कर्म की कोशिश नाकाम, गला घोंटकर हत्या, 1000 लोगों से पूछताछ के बाद आरोपी गिरफ्तार

CG Crime
X

CG Crime : दुर्ग। कुम्हारी थाना क्षेत्र में खेत से मिली अज्ञात महिला की लाश के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई थी। विरोध करने पर आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

CG Crime : कैवल्य धाम के पीछे परसदा खार स्थित खेत में महिला का शव मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया, जिसमें गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद हत्या का अपराध दर्ज कर विशेष जांच शुरू की गई।

CG Crime : एसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर पांच विशेष टीमें गठित की गईं। पुलिस ने क्षेत्र के गली-मोहल्लों और आसपास के गांवों में फोटो दिखाकर पहचान का प्रयास किया। 1000 से अधिक लोगों से पूछताछ और 100 घंटे से ज्यादा CCTV फुटेज की जांच की गई। लाखों कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) का तकनीकी विश्लेषण भी किया गया।

CG Crime : संकलित साक्ष्यों के आधार पर महाराजा देवार उर्फ राजा देवार (22), निवासी राम नगर बजरंग चौक, कुम्हारी को 28 फरवरी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह महिला को खेत में ले गया, दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर गला दबाकर हत्या कर दी।

CG Crime : आरोपी से घटना के दिन पहना गया टूटा बटन वाला शर्ट, एक चप्पल और घटनास्थल से मिला शर्ट का बटन बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019