CG Crime : जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण क्षेत्र में हुई डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। घटना के बाद से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इससे पहले इस मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी थी।
CG Crime : मामला 19 मार्च का है, जब राहौद निवासी सुदीप कुमार ने डकैती की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 8 बजे चार बदमाश उनके घर में घुस आए और दो एप्पल मोबाइल व एक सैमसंग कीपैड फोन समेत अन्य सामान लूट लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित और उसकी पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट भी की।
CG Crime : घटना के दौरान शोर मचने पर आसपास के लोग जुटने लगे, जिससे तीन आरोपी मौके से भाग निकले, जबकि एक आरोपी प्रियेश कुमार बर्मन को मोहल्ले वालों की मदद से पकड़ लिया गया था। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी और मुखबिर की सूचना पर अकलतरा निवासी रवि निर्मलकर उर्फ बिल्लू (22) और श्यामजी सिन्हा उर्फ बुटी (24) को गिरफ्तार कर लिया।
CG Crime : पूछताछ में दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने विधिवत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस पूरे गिरोह के नेटवर्क को खंगाल रही है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


