Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : पुलिस ने नशे के नेटवर्क का किया भंडाफोड़, महिला सहित 9 आरोपी गिरफ्तार

CG Crime
X

CG Crime : दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास के तहत नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में मादक पदार्थ, नकदी और वाहन जब्त कर नशे के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया है।

CG Crime : पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खुर्सीपार मिनी स्टेडियम के पास कुछ लोग हिरोइन बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और दो आरोपियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनकी जेब से 14 ग्राम हिरोइन बरामद हुई। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे पंजाब से लाई गई हिरोइन (चिट्टा) को खुर्सीपार निवासी लोकेश अवस्थी, दीपक साहू और निहाल को बेचते थे।

CG Crime : पुलिस ने आगे कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ में सामने आया कि हिरोइन रणजीत सिंह और अल्ताफ कुरैशी को सप्लाई की जाती थी। इनके पास से भी मादक पदार्थ बरामद किया गया।

CG Crime : पूछताछ की कड़ी आगे बढ़ने पर बड़ा खुलासा हुआ। आरोपियों ने बताया कि जामुल की रहने वाली एक महिला और उसका बेटा किशन सिंह पंजाब से हिरोइन मंगवाते थे और 20 हजार रुपये प्रति ग्राम की दर से बेचते थे। आरोपी किशन ग्राहकों तक हिरोइन पहुंचाने का काम करता था। पुलिस ने महिला और किशन के पास से बिक्री की रकम 8 लाख 90 हजार रुपये बरामद की है।

CG Crime : पुलिस ने आरोपियों के पास से 51.70 ग्राम हिरोइन, 281 ग्राम डोडा, एक स्विफ्ट कार, 9 मोबाइल फोन, नकद सहित कुल करीब 24 लाख रुपये की बरामदगी की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019