Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : आधे घंटे में लाखों पर हाथ साफ करने वाला पारधी गैंग बेनकाब, अंतर्राज्यीय चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार

CG Crime
X

CG Crime : पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के मरवाही में दिनदहाड़े हुई बड़ी चोरी की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मरवाही पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्राज्यीय पारधी गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गैंग के तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।

CG Crime : मामला मरवाही थाना क्षेत्र के बरेता वार्ड का है। 9 दिसंबर 2025 की शाम शिक्षा विभाग में पदस्थ क्लर्क जीवन यादव के घर चोरों ने पीछे के दरवाजे का टीन शेड तोड़कर प्रवेश किया। महज आधे घंटे में तीन कमरों के ताले तोड़कर चोर करीब साढ़े सात लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 2 लाख 15 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए थे।

CG Crime : घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल के निर्देश पर एसडीओपी दीपक मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान 10 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। साथ ही टावर लोकेशन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई।

CG Crime : पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात को अंजाम देने वाला गिरोह अंतर्राज्यीय पारधी गैंग है। पुलिस ने भोपाल (मध्यप्रदेश) से मुख्य आरोपी महराणा पारधी (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथियों पोची उर्फ योगी पारधी और जेसपाल सिंह पारधी के साथ मिलकर चोरी करना कबूल किया। आरोपी ने बताया कि चोरी का माल भोपाल निवासी पप्पू उर्फ ज्ञान सिंह अहिरवार को 4 लाख 75 हजार रुपये में बेचा गया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से उसके हिस्से के 19 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।

CG Crime : फिलहाल इस मामले में तीन आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019