Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : भतीजी ने बॉयफ्रेंड संग रची 51 लाख की डकैती की साजिश, लग्जरी लाइफ बनी जुर्म की वजह

CG Crime
X

CG Crime : जशपुर। जशपुर जिले से सामने आया यह मामला रिश्तों की मर्यादा को झकझोर देने वाला है, जहां एक भतीजी ही अपने ही परिवार के लिए “आस्तीन का सांप” बन निकली। नारायणपुर थाना क्षेत्र के केराडीह (रैनीडांड) गांव में हुई 51 लाख रुपये की सनसनीखेज चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने मास्टरमाइंड भतीजी मिनल निकुंज सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कॉलेज की पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया से शुरू हुई दोस्ती, फिर लिव-इन रिलेशनशिप और उसके बाद लग्जरी लाइफ की चाहत ने मिनल को अपराध की राह पर धकेल दिया।

CG Crime: पुलिस जांच में सामने आया कि मिनल ने पहले किस्तों में अपने ही बड़े पिताजी के घर से पैसे चुराए, कभी सफाई के बहाने, तो कभी दादी की नजर बचाकर तिजोरी की चाबी चुराकर। जब किसी को भनक नहीं लगी, तो उसने बॉयफ्रेंड अनिल प्रधान और साथियों के साथ मिलकर घर से पूरा सूटकेस ही गायब कर दिया, जिसमें नकदी और सोने के बिस्किट थे। चोरी की रकम से रायपुर के आलीशान विला में जन्मदिन पार्टी, लाखों की मौज-मस्ती और 25 लाख की टाटा हैरियर कार खरीदी गई।

CG Crime : तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जशपुर पुलिस ने आरोपियों को रांची के एक होटल से धर दबोचा और 51.82 लाख रुपये का माल बरामद किया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साफ कहा कि रिश्तों के नाम पर विश्वासघात करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और इस वारदात से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द होगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019