Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : नवविवाहित महिला की लापता होने की गुत्थी सुलझी, घर के सेप्टिक टैंक से मिली लाश

CG Crime
X

CG Crime

CG Crime : कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक रौंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। लोहारा थाना क्षेत्र के बांधाटोला गांव में दो महीने से लापता चल रही नवविवाहित महिला कमानी निषाद का शव उसके ही घर के सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ। घर से उठ रही तेज बदबू ने इस पूरे मामले का भंडाफोड़ कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और टैंक से शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा और जांच की कार्रवाई शुरू की। मृतिका की लव मैरिज भोजराज पटेल से कुछ ही महीने पहले हुई थी। दो माह पूर्व पति ने उसकी गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद से पुलिस उसकी खोज में लगी थी।

घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने मृतिका के ससुर जहर पटेल पर हत्या का शक जताया है। इसके बाद पुलिस ने ससुराल पक्ष के सभी सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल, हर एंगल से जांच की जा रही है, क्या यह हत्या, साजिश, या किसी अन्य वजह का मामला है, इसकी तफ्तीश जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019