Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : नक्सलियों का खूनी खेल, दो ग्रामीणों की हत्या, पर्चा जारी कर बोले- मुखबिरी की सजा दी मौत

CG Crime
X

CG Crime : सुकमा। सुकमा जिले के सिरसेटी (नंदापारा) गांव में नक्सलियों ने एक बार फिर अपने खौफनाक मंसूबों को अंजाम देते हुए दो ग्रामीणों की निर्मम हत्या कर दी। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। नक्सलियों की केरलापाल एरिया कमेटी, दरभा डिवीजन ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेते हुए एक पर्चा जारी किया है, जिसमें मृतकों पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया गया है।

CG Crime : जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने ग्रामीणों पदाम पोज्जा और देवेंद्र उर्फ देवा को सोमवार देर रात उनके घरों से अगवा किया और जंगल ले जाकर उनकी हत्या कर दी। पर्चे में दावा किया गया है कि दोनों 2022 से डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) जवानों के संपर्क में थे और नक्सलियों के खिलाफ सूचना देने का काम कर रहे थे। इसी आधार पर उन्हें मौत की सजा दी गई। फिलहाल पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019