Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार

CG Crime
X

CG Crime

CG Crime : जांजगीर-चांपा। जिले के कोटमी सोनार गांव में 27 जुलाई को हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को अकलतरा पुलिस ने सुलझा लिया है। इस सनसनीखेज मामले में मृतक अमरनाथ केंवट की पत्नी ईश्वरी केंवट और उसके प्रेमी युवराज निषाद को हत्या का दोषी पाया गया है। दोनों ने मिलकर धारदार कुदाल से अमरनाथ पर हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार और बाइक बरामद कर ली है।

CG Crime : घटना की जानकारी मृतक के भाई प्रकाश केंवट ने अकलतरा थाने में दी थी। प्रकाश ने बताया कि उनके भतीजे ने सूचना दी कि उसकी मां ईश्वरी केंवट और मुंगेली जिले के रौना कापा गांव के युवराज निषाद ने घर में रखी कुदाल से उनके पिता अमरनाथ के चेहरे और सिर पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रकाश ने अपने भाई को तुरंत अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

CG Crime : पुलिस जांच में सामने आया कि ईश्वरी केंवट और युवराज निषाद के बीच पिछले 8-9 महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ईश्वरी कुछ समय पहले युवराज के साथ पुणे भाग गई थी, लेकिन अमरनाथ ने उसे फोन कर वापस बुलाया और अपने साथ कोटमी सोनार गांव में रखने का फैसला किया। 21 जुलाई को ईश्वरी घर लौटी, लेकिन युवराज इस बात से नाराज था। 27 जुलाई को युवराज बाइक से कोटमी सोनार पहुंचा और घर के पीछे से घुसकर बाड़ी में रखी कुदाल से अमरनाथ पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान ईश्वरी ने भी उसका साथ दिया और हत्या के बाद युवराज को भगा दिया।

CG Crime : जांजगीर डीएसपी कविता ठाकुर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही अकलतरा पुलिस और साइबर सेल ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की। पुलिस ने युवराज निषाद और ईश्वरी केंवट को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें दोनों ने हत्या की साजिश और वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। पुलिस ने युवराज के बताए स्थान से लीलागर नदी के पास फेंकी गई कुदाल और उसकी बाइक बरामद कर ली। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019