Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime: महिला का पर्स छीनकर बदमाश फरार, एक्टिवा में आए थे, घटना CCTV में कैद...

CG Crime: महिला का पर्स छीनकर बदमाश फरार, एक्टिवा में आए थे, घटना CCTV में कैद...
X

CG Crime: महिला का पर्स छीनकर बदमाश फरार, एक्टिवा में आए थे, घटना CCTV में कैद…

CG Crime: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराध लगातार बेलगाम हो रहा है। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में लूट की वारदात सामने आई है। स्कूटी सवार बदमाशों ने फोन पर बात करते हुए जा रही महिला को निशाना बनाया और उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। शिकायत के बाद गुढ़ियारी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CG Crime: पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सड़क पर महिला फोन पर बात करते हुए जा रही थी। इसी दौरान पीछे की तरफ से स्कूटी सवार बदमाश आए और महिला के बाएं हाथ में रखे पर्स को छीननकर फरार हो गए। घटना के बाद महिला ने गुढ़ियारी थाने पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।

CG Crime: गुढ़ियारी थाना प्रभारी ने बताया कि लूटपाट की घटना होने की जानकारी मिली है। शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना में तीन बदमाश शामिल है। आरोपियों की करतूत सीसीटीवी में कैद हुई है। सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019