Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : दिनदहाड़े शराब दुकान के कर्मचारी पर बदमाशों ने की फायरिंग, कैश लूटकर भागे...

CG Crime : दिनदहाड़े शराब दुकान के कर्मचारी पर बदमाशों ने की फायरिंग, कैश लूटकर भागे...
X

CG Crime : दिनदहाड़े शराब दुकान के कर्मचारी पर बदमाशों ने की फायरिंग, कैश लूटकर भागे…

CG Crime : जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार शराब दुकान के कर्मचारी पर फायरिंग कर कैश से भरे बैग को लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया है। वहीं शहर में नाकेबंदी कर आरोपियों की पतासाजी कर रही है।

CG Crime : बता दें कि यह पूरी घटना खोखरा स्थित शराब दुकान की है। जब कर्मचारी बाइक से कैश लेकर जा रहा था और आरोपी बाइक पर सवार होकर उसके पीछे आए थे। अचानक आरोपी ने उसे निशाना बनाते हुए फायरिंग की और हमला किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

CG Crime : पुलिस घटना की जांच कर रही है. वहीं घायल कर्मचारी को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल, पुलिस अभी तक यह पुष्टि नहीं कर पाई है कि आरोपियों ने कितनी राशि की लूट की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019