Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : घर में घुसकर अधेड़ की कुल्हाड़ी से हत्या, जमीन विवाद की आशंका

CG Crime
X

CG Crime : पथरिया। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंगद्वारी में शनिवार तड़के उस वक्त दहशत फैल गई, जब एक अधेड़ व्यक्ति की उसके ही घर में कुल्हाड़ी से बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

CG Crime : मृतक की पहचान आजुराम लोधी (52 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आजुराम अपने घर में सो रहा था, तभी देर रात करीब 3 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर उस पर कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

CG Crime : सुबह होते ही जब घटना की जानकारी ग्रामीणों को लगी, तो बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची, जरूरी साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

CG Crime : प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक का अपने सगे भाई दुखितराम से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। हालांकि, हत्या पारिवारिक रंजिश का नतीजा है या इसके पीछे कोई बाहरी व्यक्ति शामिल है, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019