Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : गांव के चौक में फरसा से हमला कर अधेड़ को उतारा मौत के घाट, आरोपी ने किया संरेडर

CG Crime : गांव के चौक में फरसा से हमला कर अधेड़ को उतारा मौत के घाट, आरोपी ने किया संरेडर
X

CG Crime: Middle-aged man hacked to death with a *farsa* (battle-axe) at village square; accused surrenders.

CG Crime : बेमेतरा। जिले के चंदनु थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भद्राली में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गांव में एक युवक की कुल्हाड़ी से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क है।

CG Crime : मृतक की पहचान कन्हैया बंजारे (45) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी मामूली विवाद को लेकर आरोपी बउवा चतुर्वेदी 65 वर्ष ने कन्हैया पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण कन्हैया की मौके पर ही मौत हो गई।

CG Crime : वारदात के बाद आरोपी फरार नहीं हुआ, बल्कि स्वयं थाने पहुंचकर हत्या की बात स्वीकार करते हुए पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

CG Crime : घटना की सूचना मिलते ही चंदनु थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

CG Crime : वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस इलाके में नजर बनाए हुए है। फिलहाल हत्या के पीछे मामूली विवाद को वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019