Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : एसी रिपेयरिंग के नाम पर चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 45 लाख की संपत्ति बरामद

Asian News
CG Crime: Mastermind of theft in the name of AC repairing arrested, property worth Rs 45 lakh recovered
X

CG Crime: Mastermind of theft in the name of AC repairing arrested, property worth Rs 45 lakh recovered

CG Crime : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो एसी रिपेयरिंग के बहाने पॉश कॉलोनियों में घुसकर सूने मकानों को निशाना बनाता था। आरोपी सूरज काछी, जो गौरेला का निवासी है, शहर के मंगला क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर इस पूरे गिरोह को अंजाम दे रहा था।

CG Crime : पुलिस के अनुसार, आरोपी बेहद चालाकी से वारदात करता था। हर चोरी में अलग-अलग मोटरसाइकिल का इस्तेमाल, चेहरे पर मास्क और टोपी, और सीसीटीवी के सामने मोबाइल पर बात करने का नाटक ये सब उसकी पहचान छिपाने के तरीके थे। उसने शहर की कई पॉश कॉलोनियों में पहले रेकी की और फिर मौका मिलते ही लाखों की चोरी को अंजाम दिया।

CG Crime : जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग का आदी था। ‘परी मैच’ जैसे ऐप्स में करीब 30 लाख रुपये गंवाने के बाद उसने नुकसान की भरपाई के लिए चोरी का रास्ता चुना। चोरी के जेवर और सामान को वह कटनी ले जाकर ज्वेलर्स के माध्यम से बेचता या पिघलवाकर नए गहनों में बदलवाता, फिर उन्हें गोल्ड लोन कंपनियों में गिरवी रखकर नकद हासिल करता था।

CG Crime : इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने 300 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एसएसपी के निर्देशन में एसीसीयू और सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को दबोचा गया।

CG Crime : पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, वाहन और अन्य कीमती सामान समेत 45 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति बरामद की है। फिलहाल इस मामले में जुड़े अन्य लोगों, खासकर ज्वेलर्स और सहयोगियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019