Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.85 करोड़ की गांजा जब्त, राजस्थान का युवक गिरफ्तार

CG Crime : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.85 करोड़ की गांजा जब्त, राजस्थान का युवक गिरफ्तार
X

CG Crime: Major police crackdown; cannabis worth ₹1.85 crore seized, youth from Rajasthan arrested.

CG Crime : सक्ती। जिले में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो क्विंटल से अधिक अवैध गांजा जब्त किया है। बरामद गांजे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 1.45 करोड़ बताई जा रही है। वहीं परिवहन में इस्तेमाल किए गए टाटा सिग्ना ट्रेलर की कीमत लगभग 40 लाख आंकी गई है। इस तरह कुल जब्ती का मूल्य करीब 1.85 करोड़ पहुंच गया है।

CG Crime : मामले में राजस्थान के अजमेर जिले के जेवाजा थाना क्षेत्र निवासी अर्पित सिंह (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक नाबालिग की संलिप्तता का भी उल्लेख किया है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने करीब 26 घंटे तक लगातार चेकिंग और बैरिकेडिंग अभियान चलाया।

CG Crime : पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा से राजस्थान की ओर एक ट्रेलर में अवैध गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर खरसिया-डभरा मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी की गई और टाटा सिग्ना ट्रेलर क्रमांक आरजे 09 जीसी 5216 को रोककर जांच की गई।

CG Crime : तलाशी के दौरान ट्रेलर में रखी 8 प्लास्टिक बोरियों से कुल 40 पैकेट गांजा बरामद हुआ। प्रत्येक पैकेट का वजन लगभग 5 किलोग्राम था। पुलिस जांच में कुल 208.965 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।

CG Crime : पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में गांजा तस्करी के नेटवर्क और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019