Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1.40 करोड़ का गांजा जब्त, महाराष्ट्र के 5 तस्कर गिरफ्तार

Asian News
CG Crime
X

CG Crime : रायपुर। छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महासमुंद पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 281.900 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 40 लाख 95 हजार रुपए आंकी गई है। इस मामले में महाराष्ट्र के पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

CG Crime : जानकारी के अनुसार, ओडिशा से गांजा तस्करी की सूचना मिलने पर एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा थाना पुलिस ने एनएच-53 रेहटीखोल रोड पर नाकाबंदी की। इसी दौरान एक फॉर्च्यूनर (MH 12 WC 0090) और एक स्कॉर्पियो (MH 12 YH 0090) को रोका गया। तलाशी लेने पर दोनों वाहनों में बोरियों में भरा गांजा मिला, जिसे ओडिशा के फुलवानी से महाराष्ट्र के पुणे ले जाया जा रहा था।

CG Crime : पुलिस ने गांजे के साथ दोनों वाहन—फॉर्च्यूनर (40 लाख) और स्कॉर्पियो (25 लाख), साथ ही 4 मोबाइल फोन जब्त किए। कुल जब्ती की कीमत 2 करोड़ 6 लाख 45 हजार रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रशांत शंकर गोले, क्षितिज वीरसेन जाधव, अक्षय नंदकुमार निगम, अभिषेक डेविड जगले और महेश काटकर शामिल हैं, जो सभी महाराष्ट्र के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019