Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : नौकरानी निकली गहनों की चोर, 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाया 20 लाख की चोरी का मामला

CG Crime
X

CG Crime : दुर्ग। जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में घर से लाखों रुपये के आभूषण चोरी होने के मामले में दुर्ग पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए 24 घंटे से भी कम समय में खुलासा कर दिया। घरेलू कामकाज करने वाली महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-हीरे के गहने बरामद किए गए हैं।

CG Crime : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणि शंकर चंद्रा के अनुसार, प्रार्थी राहुल जैन निवासी पद्मनाभपुर, दुर्ग ने अपने घर से कीमती आभूषण चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 91/2026 दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर जांच शुरू की।

CG Crime : जांच के दौरान संदेह के आधार पर पूर्व घरेलू सहायिका कविता देशलहरे (36 वर्ष), निवासी स्टेशन मरोदा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिला ने घर में काम करने के दौरान परिवार का विश्वास जीतकर आभूषण चोरी किए थे।

CG Crime : पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हीरे जड़ी सोने की चेन, दो मंगलसूत्र, नेकलेस, कान के झुमके, चांदी का करधन, पायल, बिछिया सहित सभी चोरी गए गहने बरामद कर लिए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजकुमार लहरें और पद्मनाभपुर थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019