Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : सौतन बनी कातिल, आधी रात सोते समय गला रेतकर की हत्या, महिला गिरफ्तार

CG Crime : सौतन बनी कातिल, आधी रात सोते समय गला रेतकर की हत्या, महिला गिरफ्तार
X

CG Crime: Love rival turns killer; woman arrested for slitting victim’s throat while she slept at midnight.

CG Crime : बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। नेवारीकला गांव में एक महिला ने अपनी सौतन की कथित रूप से सोते समय निर्मम हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, लंबे समय से चले आ रहे आपसी विवाद से परेशान होकर आरोपी महिला ने आधी रात वारदात को अंजाम दिया।

CG Crime : जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात आरोपी अमृत बाई साहू उस कमरे में पहुंची, जहां उसकी सौतन दया बाई साहू सो रही थी। आरोप है कि पहले उसने खाट के खुले हिस्से (लकड़ी के डंडे) से हमला किया और फिर धारदार हथियार से गला रेत दिया। वारदात के बाद आरोपी घर छोड़कर खेत की ओर चली गई।

CG Crime : रात करीब तीन बजे जब पति चिम्मन साहू की नींद खुली तो उसने पत्नी अमृत बाई को बिस्तर पर नहीं पाया। तलाश करते हुए जब वह दूसरे कमरे में पहुंचा तो दया बाई का खून से लथपथ शव देखकर उसके होश उड़ गए। घटना की जानकारी ग्रामीणों और कोटवार के माध्यम से पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और प्रारंभिक जांच के आधार पर संदेह अमृत बाई पर गया।

CG Crime : पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने कथित तौर पर अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि सौतन के साथ आए दिन होने वाले झगड़ों से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019