Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : जंगल में प्यार का खौफनाक अंत, प्रेमी ने शराब पीकर प्रेमिका की हत्या कर शव को छुपाया

CG Crime
X

CG Crime : बालोद। जिले के गुरामी जंगल में एक दर्दनाक हत्याकांड सामने आया है। 24 जनवरी को जंगल में एक महिला का शव मिलने के बाद पुलिस की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए। मृतका कमला राजपूत की हत्या उसके ही प्रेमी नेमीचंद साहू ने की थी।

CG Crime : पुलिस के अनुसार, 16 जनवरी को कमला अपने प्रेमी नेमीचंद से मिलने जंगल गई थी। दोनों अक्सर इसी जंगल में मिलते थे। नेमीचंद ने पहले शराब पी और फिर कमला से शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे कमला ने ठुकरा दिया। विवाद इतना बढ़ा कि नेमीचंद ने कमला का गला घोटकर उसे बेसुध कर दिया और फिर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी।

CG Crime : हत्या के बाद आरोपी ने शव को गड्ढे में डालकर पत्थरों से ढक दिया। कमला का मोबाइल लेकर घर गया और सुबह दुर्ग जाने के दौरान मोबाइल तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर कमला की टूटी चुड़ियां, शराब की बोतल, हत्या में इस्तेमाल पत्थर और मोबाइल बरामद किया। नेमीचंद को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019