Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : प्रेम संबंध बना मौत की वजह, भतीजी और उसके प्रेमी ने बुजुर्ग महिला की ली जान, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी

Asian News
CG Crime: Love affair became the reason for death, niece and her lover killed an elderly woman, police solved the mystery.
X

CG Crime: Love affair became the reason for death, niece and her lover killed an elderly woman, police solved the mystery.

CG Crime : अंबिकापुर। सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय महिला की रहस्यमयी मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि मृतका की अपनी ही भतीजी और उसके प्रेमी ने मिलकर हत्या की थी। आरोप है कि महिला दोनों के प्रेम संबंधों का विरोध कर रही थी, जिससे नाराज होकर उन्होंने यह खौफनाक वारदात अंजाम दी।

CG Crime : पुलिस के अनुसार, जुना लखनपुर निवासी लक्ष्मी लकड़ा (65) का शव 1 जून को संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। शुरुआत में मामले को सामान्य मौत मानकर जांच शुरू की गई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोट और संघर्ष के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका गहरा गई। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी।

CG Crime : जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। फुटेज में एक युवक मृतका के घर में प्रवेश करते और कुछ समय बाद बाहर निकलते दिखाई दिया। वहीं मृतका की भतीजी भी उसी युवक के साथ मोटरसाइकिल पर जाती हुई नजर आई। यही सुराग पुलिस को आरोपियों तक पहुंचाने में निर्णायक साबित हुआ।

CG Crime : संदेह के आधार पर पुलिस ने तेरेसा एक्का और उसके प्रेमी आशिष कुमार गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों टूट गए और हत्या की साजिश का खुलासा कर दिया। आरोपियों ने बताया कि उनके प्रेम संबंधों में मृतका लगातार बाधा बन रही थी और उन्हें अलग करने का प्रयास कर रही थी। इसी वजह से दोनों ने मिलकर महिला को धक्का देकर और मारपीट कर उसकी हत्या कर दी।

CG Crime : वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों पूरी रात घर से बाहर रहे ताकि किसी को उन पर शक न हो। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और वारदात के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में 30 वर्षीय आशिष कुमार गुप्ता और 20 वर्षीय तेरेसा एक्का शामिल हैं। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019