Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : शादी में गया वकील का परिवार, सूने घर से 5 लाख समेत जेवर-नगदी पार

CG Crime
X

CG Crime : बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला से चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां शादी में शामिल होने गए वकील के परिवार की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर चोरों ने घर साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। यह मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरी का है।

CG Crime : जानकारी के अनुसार, 56 वर्षीय वकील नेमेश्वर प्रसाद सिन्हा अपने परिवार के साथ शादी कार्यक्रम में गए हुए थे और घर पर ताला लगा हुआ था। इसी दौरान देर रात अज्ञात चोर घर के पीछे से घुसा और मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गया। चोरों ने घर के अंदर रखी अलमारी को खंगाल दिया और सोने-चांदी के जेवरात के साथ नगदी समेत करीब 5 लाख रुपये का सामान पार कर दिया।

CG Crime : सुबह जब परिवार लौटा तो घर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। दरवाजा टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी गई। गुंडरदेही पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019