Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, मां के सामने छोटे ने बड़े भाई को जिंदा जलाया

CG Crime: Land dispute takes a horrific turn, younger brother burns elder brother alive in front of mother
X

CG Crime: Land dispute takes a horrific turn, younger brother burns elder brother alive in front of mother

CG Crime : महासमुंद। जिले के आमगांव से एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया। जमीन के विवाद ने रिश्तों को इस कदर निगल लिया कि छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई को जिंदा आग के हवाले कर दिया वो भी मां की आंखों के सामने।

CG Crime : मंगलवार को रायपुर से गांव पहुंचे 38 वर्षीय कृष्णकांत दुबे ने जैसे ही पुश्तैनी जमीन के बंटवारे की बात छेड़ी, घर का माहौल तनाव में बदल गया। छोटा भाई दौलत दुबे इस चर्चा के लिए तैयार नहीं था और देखते ही देखते बहस ने हिंसक रूप ले लिया। पहले डंडे और हंसिए से हमला हुआ, फिर गुस्से में अंधे दौलत ने कृष्णकांत को धान और महुआ से भरे कमरे में बंद कर दिया।

CG Crime : इसके बाद वह पेट्रोल लेकर आया और कमरे में आग लगा दी। अंदर फंसे कृष्णकांत की चीखें गूंजती रहीं, जबकि मां और साथ मौजूद महिला सब कुछ बेबसी से देखती रहीं। आग इतनी भीषण थी कि मौके पर मौजूद लोग भी डर के कारण आगे नहीं आए। सूचना मिलने पर दमकल की टीम पहुंची, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

CG Crime : आग बुझने के बाद कमरे से कृष्णकांत का जला हुआ शव बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी दौलत दुबे को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019