Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : 4 महीने बाद ज्वेलर्स चोरी का खुलासा, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जेवर बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार

CG Crime : 4 महीने बाद ज्वेलर्स चोरी का खुलासा, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जेवर बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार
X

CG Crime: Jeweller’s theft case solved after 4 months; gold and silver jewellery worth ₹6.80 lakh recovered, 4 accused arrested.

CG Crime : बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया स्थित रमेश ज्वेलर्स में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने चार महीने बाद पर्दाफाश कर दिया है। संयुक्त कार्रवाई में तीन मुख्य आरोपियों और चोरी का माल खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 6.80 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

CG Crime : पुलिस के अनुसार, 20 फरवरी 2026 की शाम दुकान संचालक विभूति विनय सोनी दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरान चेहरा ढके एक बदमाश ने सोना-चांदी के जेवर और एक लाख रुपये नकदी से भरे दो बैग चोरी किए और बाहर पहले से मौजूद साथियों के साथ बाइक से फरार हो गया।

CG Crime : मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसीसीयू बिलासपुर और सीपत थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और लगातार आरोपियों की तलाश करती रही।

CG Crime : जांच में सफलता तब मिली जब गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कोटमीकला चौकी में दर्ज एक अन्य मामले में गिरफ्तार आरोपियों खुशीराम साहू, मनीष उर्फ राहुल मंडल और राजाराम साहू ने पूछताछ में खम्हरिया ज्वेलर्स चोरी की वारदात कबूल कर ली।

CG Crime : आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 2.88 किलोग्राम चांदी के जेवर, 13.30 ग्राम सोने के जेवर और वारदात में इस्तेमाल एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (CG 10 BF 2654) जब्त की। चोरी के जेवर खरीदने के आरोप में दीपक वर्मा को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019