Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, मास्टर चाबी के सहारे देते थे वारदात को अंजाम, 10 बाइक और ट्रैक्टर बरामद

Asian News
CG Crime: Inter-district vehicle theft gang busted, used master keys to commit crimes, 10 bikes and a tractor recovered.
X

CG Crime: Inter-district vehicle theft gang busted, used master keys to commit crimes, 10 bikes and a tractor recovered.

CG Crime : कोरिया। जिले में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। मास्टर चाबी के सहारे वाहनों पर हाथ साफ करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिल और एक ट्रैक्टर बरामद किया है।

CG Crime : जानकारी के मुताबिक, गिरोह लंबे समय से कोरिया, सूरजपुर और सरगुजा सहित आसपास के जिलों में सक्रिय था। आरोपी सुनसान स्थानों और सार्वजनिक जगहों पर खड़े वाहनों को निशाना बनाते थे। चोरी के लिए वे विशेष रूप से तैयार की गई मास्टर चाबी का इस्तेमाल करते थे, जिससे वाहन का लॉक आसानी से खुल जाता था और कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम दे दिया जाता था।

CG Crime : पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह का संचालन सूर्यकांत राजवाड़े कर रहा था, जिसे इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। उसकी निशानदेही पर अन्य चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान चोरी के कई मामलों से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। कार्रवाई के दौरान बरामद किए गए सभी वाहन सूरजपुर और सरगुजा जिलों से चोरी किए गए थे। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019