Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : अंतरजिला गैस सिलेंडर चोर गिरोह बेनकाब, 24 घंटे में मुख्य आरोपी और खरीदार गिरफ्तार

CG Crime
X

CG Crime : आरंग। आरंग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अंतरजिला स्तर पर सक्रिय गैस सिलेंडर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चोरी का माल खरीदने वाले दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से कुल 13 गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं।

CG Crime : डीएसपी लंबोदर पटेल के अनुसार, ग्राम गुल्लू निवासी राजकुमार टंडन, जो ‘राजहंस चॉइस सेंटर’ के माध्यम से गैस वितरण का कार्य करते हैं, ने 27 जनवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 20 जनवरी को उनकी अनुपस्थिति में दुकान के सामने रखे 04 भरे हुए एचपी गैस सिलेंडर चोरी कर लिए गए। सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक संदिग्ध नीले रंग की एक्टिवा से सिलेंडर ले जाते हुए नजर आया।

CG Crime : वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश कुमार साहू के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की लोकेशन रायपुर के राजेंद्र नगर क्षेत्र में ट्रेस की। पुलिस ने दबिश देकर कन्हैयालाल राजपाल सिंधी को उसके घर के पीछे से भागते समय पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी मुकेश कुकरेजा के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया और रायपुर व महासमुंद जिलों में की गई कई वारदातों का खुलासा किया।

CG Crime : आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने गुढ़ियारी स्थित ‘गुप्ता बर्तन दुकान’ पर छापा मारकर चोरी के 11 खाली गैस सिलेंडर बरामद किए। दुकानदार विकास कुमार गुप्ता कम दामों पर चोरी के सिलेंडर खरीदता था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी कन्हैयालाल एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ रायपुर के पुरानी बस्ती, टिकरापारा और देवेंद्र नगर थानों में पहले से चोरी के मामले दर्ज हैं।

CG Crime : गिरफ्तार आरोपियों में कन्हैयालाल राजपाल सिंधी (48 वर्ष), निवासी न्यू राजेंद्र नगर, रायपुर और विकास कुमार गुप्ता (23 वर्ष), निवासी गुढ़ियारी, रायपुर शामिल हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019