Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : पति ने पत्नी की हत्या की, फिर खेत में फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

CG Crime
X

CG Crime : बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक सनसनीखेज और दर्दनाक घटना सामने आई है। देवरबीजा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सलधा मजगांव में एक युवक ने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी की हत्या की और उसके बाद खुदकुशी कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और सन्नाटे का माहौल है।

CG Crime : पुलिस के अनुसार, मृत दंपति की पहचान सालिक साहू और उसकी पत्नी सावित्री साहू के रूप में हुई है। दोनों की शादी महज दो साल पहले हुई थी। हैरानी की बात यह है कि घर के भीतर अब भी उनकी शादी का पंपलेट लगा मिला, जो कभी खुशहाल जीवन की शुरुआत की गवाही दे रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सालिक साहू ने पहले अपनी पत्नी सावित्री का गला दबाकर हत्या की।

CG Crime : इसके बाद वह घर से कुछ दूरी पर स्थित भरत साहू के खेत पहुंचा, जहां कुम्ही (नीम) के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को आशंका है कि यह वारदात घरेलू विवाद का परिणाम हो सकती है, हालांकि हत्या और आत्महत्या के पीछे की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

CG Crime : घटना की सूचना मिलते ही बेमेतरा एसडीओपी कौशल्या साहू, चौकी प्रभारी रेशम लाल भास्कर, फॉरेंसिक टीम प्रभारी भारती चंद्राकर सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019