Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : पत्नी की हत्या के बाद ‘करंट’ से मौत दिखाने की खौफनाक चाल नाकाम, आरोपी पति गिरफ्तार

CG Crime: Husband arrested for allegedly killing his wife and pretending she died due to electric shock
X

CG Crime: Husband arrested for allegedly killing his wife and pretending she died due to electric shock

CG Crime : जांजगीर। जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अवैध संबंध के चलते अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर उसे हादसा दिखाने के लिए खतरनाक साजिश रच डाली। घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है, जहां आरोपी महेंद्र कुमार मिरी ने 28-29 अप्रैल की रात अपनी पत्नी ललिता मिरी का गला घोंटकर हत्या कर दी।

CG Crime : इसके बाद उसने सबूत छिपाने के लिए बाथरूम में पानी से भरी बाल्टी में इमर्शन रॉड चालू कर शव को उसके पास रख दिया, ताकि मामला करंट लगने से मौत जैसा लगे। बताया जा रहा है कि आरोपी का किसी अन्य महिला से संबंध था, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना वाली रात भी इसी बात पर झगड़ा हुआ, जो इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में पत्नी की जान ले ली।

CG Crime : इसके बाद उसने बड़ी चालाकी से पूरी घटना को हादसा साबित करने की कोशिश की, लेकिन उसकी यह योजना ज्यादा देर तक नहीं चल सकी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शुरुआती पूछताछ में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन कड़ी पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019