Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : रायपुर के सर्राफा व्यापारी का 7-करोड़ का सोना पकड़ा, कमीशन लेकर छोड़ दिया, TI-SI समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

CG Crime
X

CG Crime

CG Crime : खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के गातापार में पुलिस चेकिंग पॉइंट पर कार से 7 करोड़ 20 लाख रुपए का सोना जब्त किया गया। लेकिन पुलिसकर्मियों ने कमीशन लेकर छोड़ दिया। अब एसपी ने टीआई, एसआई समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात गातापार में वाहन जांच के दौरान मध्यप्रदेश से आ रही एक कार को रोका गया। कार की सीट से करीब 10 किलो कच्चा सोना मिला। कार में सवार लोगों के पास सोने से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं थे। पूछताछ में पता चला कि यह सोना रायपुर के एक व्यापारी का है।

जांच में सामने आया कि, सोना महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश होते हुए गातापार के जंगल के रास्ते छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था। इसे खैरागढ़ के ग्रामीण इलाकों से होकर रायपुर पहुंचाना था। कार को चेक पॉइंट पर लंबे समय तक रोका गया। इस दौरान कुछ स्थानीय व्यापारी वहां पहुंचे। थाना प्रभारी ने उच्चाधिकारियों को सूचित किए बिना मात्र 2 हजार रुपए का चालान काटकर गाड़ी छोड़ दी।

CG Crime : टीआई, एसआई समेत 3 पुलिसकर्मी निलंबित

खैरागढ़ एसपी लक्ष्य शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गातापार थाना प्रभारी आलोक साहू, एसआई नंदकिशोर वैष्णव और प्रधान आरक्षक तैजान ध्रुव को निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में बड़े लेन-देन की आशंका जताई गई है। पुलिस गाड़ी के नंबर के आधार पर आगे की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019