Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime: सराफा कारोबारी की दुकान से 2 करोड़ का सोना गायब, CCTV में कैद हुई घटना

Asian News
cg-crime-gold-worth-2-crore-missing-from-jeweler-shop-in-sadar-bazar-raipur
X

cg-crime-gold-worth-2-crore-missing-from-jeweler-shop-in-sadar-bazar-raipur

CG Crime: रायपुर। राजधानी रायपुर के सदर बाजार के एक सराफा कारोबारी की दुकान से करीब 2 करोड़ रुपए मूल्य के सोने के जेवर गबन का मामला सामने आया है। कारोबारी की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

CG Crime: जानकारी के मुताबिक, सदर बाजार में स्थित “मनोहरमल एंड कंपनी” के संचालक सुरेश भंसाली ने अपने कर्मचारी सूरज साहू के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि सूरज साहू पिछले 16 वर्षों से दुकान में कार्यरत था। उसकी जिम्मेदारी रोजाना डिस्प्ले में रखे गए सोने के जेवरों को दुकान बंद होने के बाद लॉकर में सुरक्षित रखने की थी।

CG Crime: शिकायत के अनुसार, 9 अप्रैल 2026 को दुकान बंद होने के दौरान आरोपी ने जेवर लॉकर में रखने के बजाय अपने पास रख लिए। शुरुआत में इस बात की जानकारी किसी को नहीं हुई। मामले का खुलासा 13 अप्रैल को स्टॉक मिलान के दौरान हुआ, जब दुकान में सोने के जेवर कम पाए गए। जांच में कुल 1495 ग्राम 670 मिलीग्राम सोना गायब मिला। इसके बाद कारोबारी ने सभी कर्मचारियों से पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

CG Crime: संदेह होने पर दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में शाम करीब 4 बजकर 21 मिनट पर कर्मचारी सूरज साहू सोने के जेवर अपने साथ ले जाते दिखाई दिया। चोरी हुए जेवरों में विभिन्न डिजाइन और श्रेणी के आभूषण शामिल बताए जा रहे हैं। बाजार मूल्य के अनुसार इनकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपए आंकी गई है। फिलहाल आरोपी कर्मचारी फरार है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019