Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर 6 करोड़ का गांजा जब्त, अंतरराज्यीय तीन तस्कर गिरफ्तार

CG Crime
X

CG Crime : बलरामपुर–रामानुजगंज। नए साल से पहले छत्तीसगढ़ पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के नेटवर्क पर जोरदार चोट की है। बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने घेराबंदी कर 6 करोड़ रुपये कीमत का गांजा ले जा रहे ट्रक को पकड़ लिया। इस कार्रवाई में तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

CG Crime : पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से राजस्थान की ओर गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर 28 दिसंबर की रात सरहदी इलाके में ट्रक क्रमांक RJ 32 GE 0960 को रोका गया। तलाशी के दौरान ट्रक में भरे नारियल भूसी के नीचे छिपाकर रखे गए 40 पैकेट गांजा बरामद किए गए। जब्त गांजे का कुल वजन 1198.460 किलोग्राम बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ 99 लाख रुपये है। वहीं तस्करी में इस्तेमाल ट्रक की कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई है।

CG Crime : गिरफ्तार आरोपियों में अमरीश कुमार (23) और मनीष कुमार (20) उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 228/2025 के तहत धारा 20(बी)(ii)(सी) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा और पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर के निर्देशन में की गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019