Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : कार से एमपी लेकर जा रहा 1.22 करोड़ का गांजा जब्त, आरोपी गिरफ्तार

CG Crime
X

CG Crime : बिलासपुर। जिले में पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार करते हुए करोड़ों का गांजा जब्त किया है। रतनपुर पुलिस और एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) की संयुक्त कार्रवाई में 245 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 1.22 करोड़ आंकी गई है।

CG Crime : पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मारुति अर्टिगा कार के जरिए कटघोरा से मरवाही होते हुए मध्यप्रदेश की ओर भारी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने नवापारा चौक भेड़ी मुंडा के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

CG Crime : कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी अमित कुमार केवट (33 वर्ष), निवासी शहडोल (मध्यप्रदेश) को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गांजा के साथ-साथ परिवहन में इस्तेमाल की जा रही अर्टिगा कार (कीमत लगभग 8 लाख) भी जब्त की गई। कुल जब्ती की कीमत 1.30 करोड़ से अधिक बताई जा रही है।

CG Crime : आरोपी के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क के पीछे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है और पूरे नेटवर्क को खंगालने की कार्रवाई जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019