Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : कार से लाखों रूपए का गांजा जब्त, पिस्टल-कारतूस के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Asian News
CG Crime
X

CG Crime : जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जगदलपुर के नेशनल हाईवे 63 पर नाकेबंदी के दौरान ओडिशा से आ रही एक इनोवा कार से 42 किलो से अधिक गांजा, एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

CG Crime : पुलिस को सूचना मिली थी कि इनोवा कार में गांजा छिपाकर जगदलपुर लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर बोधघाट थाना पुलिस ने एनएच-63 के आड़ावाल क्षेत्र में घेराबंदी की। वाहन रोककर तलाशी लेने पर एक आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, जिसे पुलिस ने तत्काल दबोच लिया। कार की पिछली सीट से भूरे टेप में लिपटे 8 पैकेट्स बरामद हुए, जिनमें कुल 42.431 किलोग्राम गांजा था। इसकी अनुमानित बाजार कीमत 21,21,550 रुपये आंकी गई है। आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए।

CG Crime : गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओडिशा निवासी बाल्बो उर्फ बल्लब भत्तरा और अमरज्योति हिरन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें विशेष न्यायालय एनडीपीएस में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019