Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : प्लास्टिक टब में छिपा था 36 लाख का गांजा, बालोद पुलिस ने खोला तस्करी का हाईटेक राज, 5 गिरफ्तार

CG Crime : प्लास्टिक टब में छिपा था 36 लाख का गांजा, बालोद पुलिस ने खोला तस्करी का हाईटेक राज, 5 गिरफ्तार
X

CG Crime: Ganja worth ₹36 lakh hidden in a plastic tub; Balod police uncover high-tech smuggling racket; 5 arrested.

CG Crime : बालोद। जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जाई जा रही 36 लाख रुपये से अधिक कीमत की गांजा खेप को पुलिस ने जब्त कर लिया है। तस्करों ने मादक पदार्थ छिपाने के लिए ऐसा अनोखा तरीका अपनाया था, जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। कार्रवाई में एक नाबालिग समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

CG Crime : पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध युवक बाइक के जरिए गांजा लेकर ओडिशा से मध्यप्रदेश की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर डौंडी लोहारा क्षेत्र के भेड़ी तिराहा में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। जैसे ही संदिग्ध बाइकें चेकिंग पॉइंट के करीब पहुंचीं, एक युवक पुलिस को देखकर बाइक से कूदकर भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने चारों वाहनों को रोककर तलाशी ली।

CG Crime : जांच के दौरान बाइक के कैरियर पर रखे काले रंग के प्लास्टिक टबों ने पुलिस का ध्यान खींचा। तलाशी में पता चला कि ऊपर रखे गए टब सामान्य थे, लेकिन नीचे के टबों को काटकर अंदर गुप्त चैंबर तैयार किया गया था, जिसमें गांजे के पैकेट छिपाए गए थे। इस तरीके से तस्कर पुलिस की नजरों से बचकर मादक पदार्थ की तस्करी करना चाहते थे। पुलिस ने दो बाइकों से कुल 50 पैकेट बरामद किए।

CG Crime : जब्त गांजे का कुल वजन 72.621 किलोग्राम पाया गया, जिसकी बाजार कीमत करीब 36.31 लाख रुपये आंकी गई है। सभी बाइक मध्यप्रदेश पासिंग की बताई जा रही हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्याम गोड़, पवन गोड़, प्रदीप चौहान और संजय कुमावत के रूप में हुई है। सभी आरोपी मध्यप्रदेश के रायसेन और सागर जिलों के निवासी हैं।

CG Crime : मामले में एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019