Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : किराए की कार में गांजा तस्करी, 35 किलो गांजा के साथ 3 गिरफ्तार, ओडिशा से लाकर बेचते थे

CG Crime: Ganja smuggling in a rented car, 3 arrested with 35 kg of ganja, brought from Odisha and sold
X

CG Crime: Ganja smuggling in a rented car, 3 arrested with 35 kg of ganja, brought from Odisha and sold

CG Crime : रायगढ़। जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने किराए की कार में गांजा लेकर आ रहे तीन आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से 35 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार कीमत करीब साढ़े 3 लाख रुपए आंकी गई है।

CG Crime : पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा से एक सफेद कार में बड़ी खेप रायगढ़ लाई जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने बंगुरसिया रोड स्थित ढाबा के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। तलाशी लेने पर कार से दो बोरियों में कुल 35 किलो से ज्यादा गांजा बरामद हुआ।

CG Crime : पूछताछ में आरोपियों की पहचान डोलनारायण साहू, नीलकमल साव और आशीष कुमार सिंह के रूप में हुई, जो रायगढ़ जिले के ही रहने वाले हैं। आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ओडिशा के संबलपुर से सस्ते दाम में गांजा खरीदकर रायगढ़ में ऊंचे दाम पर बेचने की फिराक में थे।

CG Crime : जांच में यह भी सामने आया कि तीनों आरोपी किराए की कार से हीराकुंड डैम इलाके तक पहुंचे थे, जहां से उन्होंने एक सप्लायर से 1.40 लाख रुपए में गांजा खरीदा था। पुलिस ने आरोपियों के पास से गांजा, मोबाइल फोन और कार समेत करीब 15.60 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है। तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019