Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : शराब पार्टी में दोस्त बना कातिल, मामूली विवाद के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या, 2 नाबालिग समेत 8 गिरफ्तार

CG Crime : शराब पार्टी में दोस्त बना कातिल, मामूली विवाद के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या, 2 नाबालिग समेत 8 गिरफ्तार
X

CG Crime: Friend turns killer at a liquor party; youth beaten to death following a minor dispute; 8 arrested, including 2 minors.

CG Crime : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दोस्ती का रिश्ता उस समय तार-तार हो गया, जब शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में दोस्तों ने ही अपने साथी की बेरहमी से हत्या कर दी। कुरूद थाना क्षेत्र के डाही गांव में हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस ने मामले में दो नाबालिगों सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

CG Crime : पुलिस के अनुसार, हुलास मंडावी, जो महाराष्ट्र में नौकरी करता था, छुट्टी पर अपने गांव डाही आया हुआ था। सोमवार रात वह अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में हिंसक झगड़े में बदल गई।

CG Crime : आरोप है कि विवाद के दौरान रोशन ध्रुव और मुकेश यादव ने लकड़ी की बल्ली और पत्थर से हुलास के सिर पर लगातार वार किए। गंभीर चोटों के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

CG Crime : इस घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि वारदात के समय वहां मौजूद अन्य साथी पूरे घटनाक्रम को देखते रहे, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव कर हुलास की जान बचाने का प्रयास नहीं किया। पुलिस जांच में उनकी भूमिका भी सामने आने के बाद कार्रवाई की गई।

CG Crime : घटना की सूचना मिलते ही कुरूद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दो नाबालिगों समेत कुल आठ आरोपियों को हिरासत में लिया। सभी के खिलाफ हत्या सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019