Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : फिल्मी अंदाज़ में लूट, चेन छीनी, बैंक में गिरवी रख लिया लोन, दो शातिर गिरफ्तार

CG Crime
X

CG Crime : बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लूट की एक अनोखी वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है, जहां बदमाशों ने पहले युवती से चेन छीनी और फिर उसे बैंक में गिरवी रखकर गोल्ड लोन तक ले लिया। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

CG Crime : घटना 23 मार्च की रात की है, जब वैष्णवी विहार निवासी युवती अपने भाई के साथ रेलवे स्टेशन से घर लौट रही थी। रामा पोर्ट के पास उनकी स्कूटी पंक्चर हो गई, जिससे दोनों धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान दो बदमाश मदद के बहाने पास आए और अचानक चेन छीनकर फरार हो गए।

CG Crime : आरोपियों की पहचान शेख सलमान और आकाश नायक के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों ने लूटी गई चेन को एक निजी बैंक में गिरवी रखकर करीब 80 हजार रुपए का गोल्ड लोन ले लिया था। पुलिस ने रकम और चेन दोनों बरामद कर लिए हैं।

CG Crime : मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की मदद से आरोपियों की लोकेशन देवरीखुर्द और तारबाहर क्षेत्र में मिली, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी पहले इलेक्ट्रिक ऑटो से इलाके में घूमकर शिकार तलाशते थे। इसके बाद ऑटो को किनारे खड़ा कर बाइक से वारदात को अंजाम देते और फिर उसी ऑटो से फरार हो जाते थे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019