Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : दिनदहाड़े किसान से 2.5 लाख की लूट, बैंक से घर लौटते वक्त बैग छीना, हेलमेटधारी बदमाश फरार

CG Crime
X

CG Crime : जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। राहौद नगर में बैंक से धान बिक्री का पैसा निकालकर घर लौट रहे किसान से बाइक सवार दो बदमाशों ने करीब ढाई लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए।

CG Crime : जानकारी के मुताबिक, किसान पामगढ़ स्थित बैंक से नकदी निकालकर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान पल्सर बाइक पर सवार दो युवक उसके पास पहुंचे और मौका पाकर नकदी से भरा बैग छीन लिया। पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम दी गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

CG Crime : घटना की सूचना मिलते ही राहौद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज में बाइक चालक हेलमेट पहने नजर आ रहा है, जिससे पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकेबंदी कर दी है और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019