Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : जमीन विवाद में रिश्तों का कत्ल, भरी दोपहर भतीजों ने चाचा पर बरसाए चाकू, मौके पर मौत

Asian News
CG Crime : जमीन विवाद में रिश्तों का कत्ल, भरी दोपहर भतीजों ने चाचा पर बरसाए चाकू, मौके पर मौत
X

CG Crime: Family ties severed by murder over land dispute; nephews repeatedly stab uncle in broad daylight, killing him on the spot.

CG Crime : सूरजपुर। जिले में जमीन विवाद ने एक परिवार को खून से रंग दिया। गुरुवार दोपहर लवलीहुड कॉलेज के पास उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दो भतीजों ने कथित तौर पर अपने ही चाचा पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।

CG Crime : जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान बरन राम निवासी ग्राम पीढ़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह किसी न्यायिक कार्य से सूरजपुर न्यायालय आए थे। दोपहर करीब 2:30 बजे जब वह अपने गांव लौट रहे थे, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे उनके भतीजों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

CG Crime : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमला इतना अचानक और तेज था कि बरन राम को संभलने का मौका तक नहीं मिला। गंभीर चोटों के चलते उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

CG Crime : सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को घटनास्थल के आसपास से हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि आरोपियों से पूछताछ जारी है।

CG Crime : प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे जमीन संबंधी पुराना विवाद सामने आ रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पूछताछ के बाद घटना की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019