Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : शादी में गया परिवार, पीछे से ‘साफ’ हुआ घर, स्क्रैप व्यापारी के यहां लाखों की चोरी

CG Crime: Family goes to wedding, house cleaned behind back, lakhs stolen from scrap dealers house
X

CG Crime: Family goes to wedding, house ‘cleaned’ behind back, lakhs stolen from scrap dealer’s house

CG Crime : दुर्ग। जिले में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। सुपेला थाना क्षेत्र में बीती रात स्क्रैप व्यापारी के सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

CG Crime : मिली जानकारी के अनुसार, व्यापारी विनय अग्रवाल अपने परिवार के साथ नेहरू नगर वेस्ट स्थित घर में रहते हैं। सोमवार को पूरा परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसी दौरान चोरों ने घर के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सीधे अलमारी को निशाना बनाया।

CG Crime : चोरों ने घर से हीरे, सोने-चांदी के गहनों के साथ करीब 1 लाख 40 हजार रुपए नगद पार कर लिए। देर रात करीब 2 बजे जब परिवार वापस लौटा, तो घर का टूटा ताला देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो अलमारी खंगाली जा चुकी थी और कीमती सामान गायब था।

CG Crime : घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, साथ ही पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि व्यापारी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ नकबजनी और चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019