CG Crime : दुर्ग। जामुल थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां मैहर माता के दर्शन के लिए परिवार सहित बाहर गए एक व्यापारी के सूने मकान से अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
CG Crime : कैलाश नगर, लोहिया रोड स्थित एकता चौक निवासी व्यापारी आदित्य विक्रम केशरवानी (26) 16 जनवरी की रात करीब 7ः45 बजे अपने माता-पिता और बहन के साथ घर में ताला लगाकर मैहर रवाना हुए थे। परिवार 18 जनवरी की सुबह करीब 11 बजे वापस लौटा, तो घर के भीतर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।
CG Crime : बताया गया कि मुख्य गेट का ताला बाहर से सुरक्षित अवस्था में बंद था, लेकिन अंदर प्रवेश करने पर कुछ लाइटें जली हुई थीं। किचन का दरवाजा बंद मिला, जबकि उसका लॉक खुला हुआ था। घर के अंदर रखी अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था, जिसमें रखे सोने के दो हार, दो जोड़ी कान के सेट, तीन जोड़ी कंगन, एक नथनी और मंगलसूत्र का पेंडल गायब थे।
CG Crime : चोरी गए सभी जेवर पुराने और उपयोग में लिए हुए बताए जा रहे हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 4 लाख 90 हजार रुपये आंकी गई है। घटना की सूचना मिलते ही जामुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


