Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : महंगे शौक ने बनाया हत्यारा, लूट के दौरान चाकू से गोदकर कर्मचारी की हत्या, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

CG Crime
X

CG Crime : रायपुर। राजधानी से सटे खरोरा इलाके में हुई सनसनीखेज हत्या और लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए पहले लूट की योजना बनाई और विरोध करने पर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

CG Crime : घटना खरोरा–रायपुर मेन रोड पर ग्राम बरौंडा के पास स्थित किंग द ढाबा एंड रेस्टोरेंट के सामने बुधवार रात की है। मृतक की पहचान शिवकुमार साहू, निवासी कोदवा सासा, पलारी के रूप में हुई है, जो आबकारी वेयरहाउस में कार्यरत था। शिवकुमार अपने 10 अन्य साथियों के साथ ढाबे में खाना खाने पहुंचा था और भोजन के बाद वह दो साथियों के साथ बाहर बैठकर शराब पी रहा था।

CG Crime : इसी दौरान ऑरेंज रंग की KTM बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। उन्होंने पहले बलौदाबाजार जाने का रास्ता पूछा और फिर अचानक चाकू निकालकर लूटपाट शुरू कर दी। आरोपियों ने शिवकुमार का मोबाइल छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर उन्होंने उसके सीने पर एक के बाद एक चाकू से कई वार कर दिए।

CG Crime : गंभीर रूप से घायल शिवकुमार को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वे अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए लूट की वारदातों को अंजाम देते थे।

CG Crime : पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और दो धारदार हथियार भी जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खिलेश कुमार उर्फ दादू, विक्की उर्फ विकास साहू और ओमकार साहू के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019