Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : जंगल में मिली बुजुर्ग की सर कटी लाश, गाय चराने निकला था मृतक

CG Crime
X

CG Crime : बलरामपुर। जिले में जंगल के भीतर हुई एक निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया है। गाय चराने निकले एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, तो करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में उनका शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला।

CG Crime : गर्दन आधी कटी होने से हत्या की क्रूरता साफ झलक रही है। मामला रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान 65 वर्षीय देवशरण यादव के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल को देखकर पुलिस भी सकते में है। पुलिस प्रारंभिक तौर पर जमीन विवाद, पुरानी रंजिश और आपसी दुश्मनी समेत कई एंगल से मामले की जांच कर रही है।

CG Crime : हत्या के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। रामचंद्रपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019