Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : मामूली विवाद में बुजुर्ग बना कातिल, कुल्हाड़ी से की युवक की हत्या

CG Crime: Elderly man turns murderer over minor dispute, kills young man with axe
X

CG Crime: Elderly man turns murderer over minor dispute, kills young man with axe

CG Crime : दुर्ग। जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। उडिया बस्ती में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने 30 वर्षीय युवक पर टंगिया (कुल्हाड़ी) से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

CG Crime : जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच की है। आरोपी मुरली खेस अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी विक्रम सोना वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर गाली-गलौज करने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर बुजुर्ग ने घर के अंदर रखी कुल्हाड़ी उठाई और युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

CG Crime : हमला इतना खतरनाक था कि विक्रम सोना को संभलने का मौका तक नहीं मिला। गंभीर चोटों के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

CG Crime : सूचना मिलते ही खुर्सीपार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी मुरली खेस को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019