Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : शराब के नशे में पति ने सरेराह पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या, बच्चों ने बनाया लाइव वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

CG Crime
X

CG Crime : बलौदाबाजार। जिले के कसडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत टेमरी गांव से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की सरेराह बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात का लाइव वीडियो घर में मौजूद मासूम बच्चों ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब जांच का अहम सबूत बन गया है।

CG Crime : प्राप्त जानकारी के अनुसार, टेमरी गांव निवासी मोतीलाल पारधी और उसकी पत्नी महेतरीन पारधी ने पहले जमकर शराब पी। शराब के नशे में महेतरीन घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे जाकर लेट गई। आरोपी पति काफी देर तक उसे घर चलने के लिए कहता रहा, लेकिन नशे में धुत पत्नी बाहर ही पड़ी रही।

CG Crime : इसी बात से गुस्साए आरोपी मोतीलाल पारधी ने टंगिये के डंडे से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह पूरी घटना सरेराह हुई, जिससे गांव में हड़कंप मच गया।

CG Crime : सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि घर में मौजूद बच्चों ने पूरे हत्याकांड का लाइव वीडियो मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही कसडोल पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जिस मोबाइल फोन से वीडियो बनाया गया था, उसे भी सबूत के तौर पर जब्त कर लिया है।

CG Crime : फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019