Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : नशे में धुत पोते ने दादी की बेरहमी से की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

CG Crime: Drunk grandson brutally murders grandmother, accused arrested
X

CG Crime: Drunk grandson brutally murders grandmother, accused arrested

CG Crime : डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। वार्ड क्रमांक 24 कश्मीरी पारा में एक युवक ने अपनी ही दादी की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी। घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है।

CG Crime : प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक ने धारदार हथियार से दादी पर ताबड़तोड़ हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है।

CG Crime : स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से नशे का आदी था और उसका अपनी दादी के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। पहले भी कई बार वह मारपीट कर चुका था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019